फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में मासूम समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। महुली-बस्ती मार्ग पर सज्जाद नगर के पास शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार, ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निजी चिकित्सालय भिजवाया। घायलों में रिक्शा चालक शाह आलम 39 वर्ष निवासी छितही, प्रीति 20 वर्ष और दीपक निवासी घोरहट, आंशिक निवासी डाडिया, ईशा देवी और लालमती निवासी भगौतीपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें