फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग हादसे में दंपती समेत छह घायल

Sat, 13 Jul 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राम जानकी मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। शुक्रवार की दोपहर राम जानकी मार्ग पर अलग-अलग जगह पर हुए हादसे में बाइक सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा समेत तीन महिलाएं शामिल है।

पहली घटना रामपुर शिव मंदिर के पास हुई। जहां दो बाइकों के बीच टक्कर हो गया। एक बाइक पर सवार शिव बखरी गांव निवासी 60 वर्षीय बिंदु सिंह घायल हुए तो दूसरी बाइक पर सवार पचरा गांव निवासी 25 वर्षीय नीलू पुत्री घनश्याम और 35 वर्षीय कृष्ण चंद्र पुत्र मिठाई लाल घायल हो गए। घायलों को लोगों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया, जहां उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना रामपुर के पास ही घटी। जहां मलौली गांव निवासी 30 वर्षीय रमेश कुमार, 28 वर्षीय पत्नी गुड़िया और एक मासूम बच्चे के साथ बाइक से दुबौलिया से घर लौट रहे थे। सामने से आया चार पहिया वाहन उनकी बाइक को अपने चपेट ले लिया। जिससे मासूम बच्चे समेत दम्पति गिरकर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया जहां इलाज उनका चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें