फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शाखा प्रबंधक समेत अन्य पर फर्जीवाड़े का केस

Sat, 13 Jul 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- धोखाधड़ी करके दो करोड़ 32 लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

- व्यवसायिक भूमि व भवन खरीदने के मामले में कोतवाली पुलिस ने शुरु की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने व्यवसायिक भूमि व भवन खरीदने में तथ्यों को छिपाकर फर्जीवाड़ा करने के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक विपक्षी ने उनके बेटे से दो करोड़ 32 लाख रुपये की जालसाजी की है। पुलिस ने मामले मेंं शाखा प्रबंधक समेत अन्य पर केस दर्ज किया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मुखलिसपुर रोड प्रभा भवन निवासी विनय चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के सरैया में व्यवसायिक भूमि व भवन वर्ष 2017 में अपने नाम से बैनामा कराए। इसके बाद विपक्षी से वर्ष 2019 में बेटे वैभव चतुर्वेदी के नाम से जमीन लिया। साथ ही बस्ती में एक अन्य जमीन बेटे को दिखाकर विपक्षी ने भुगतान ले लिया। बाद में पता चला कि वह जमीन बैंक में बंधक है।
विज्ञापन

विपक्षी ने बैंक कर्मियों से मिलकर उस जमीन को भारमुक्त बना दिया था और उसे वेबसाइट पर लोड नहीं किया था। जिससे उनके 24 वर्ष की जांच कराने पर भारमुक्त पाया गया। बैनामशुदा जमीन का खारिज दाखिल कराने के बाद बेटा दो वर्ष से उस पर कारोबार कर रहा है। इसी बीच विपक्षियों ने बैंक से मिलकर जमीन को सीज करवा दिया।
विज्ञापन

बेटे के रुपये मांगने पर हीलाहवाली करने लगे। विपक्षियों ने आपस में मिलकर धोखाधड़ी एवं जालसाजी कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करके बेटे वैभव चतुर्वेदी से दो करोड 32 लाख रुपये हड़प कर लिया। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी कमलावती राय पत्नी धीरेंद्र राय निवासी ग्राम कुसौरा, निमिषा राय पत्नी आफताब खान व दामाद आफताब खान पुत्र रफीकुल्लाह निवासी ग्राम अमिलहवा, अमीरुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ग्राम सरैया खुर्द थाना कलवारी जनपद बस्ती, एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, लीगल मैनेजर सुयश नारायण एवं बैंक के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें