फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अगवा कर गोरखपुर की महिला को बेचने के मामले में राजमति को भेजा जेल

Thu, 19 Dec 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
आरोपी राजमति।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर की महिला का अपहरण करके छिपाने, विवाह कराने, मारपीट की धमकी मामले में गोरखपुर की आरोपी महिला, पुरुष साथी और राजस्थान के दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पूछताछ के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी महिला राजमती को बृहस्पतिवार को जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता रीता देवी पत्नी दिलीप शर्मा निवासी मिनवा टिकरिया थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ने बताया कि वह पिछले दो वर्ष से सूर्यकुंड गोरखपुर में किराये के मकान में रहती है। उसके पति बाहर कमाते हैं। वह घर पर अकेली रहती है। उसकी राजमती पत्नी शिवलाल निवासी बिलंदपुर खता गोरखपुर व जितेंद्र पुत्र सेठ निवासी बनकटवा जनपद गोरखपुर से जुलाई 2024 में मुलाकात हुई थी। आठ जुलाई को शाम चार बजे आरोपी उसको घुमाने बहाने राजस्थान लेकर चले गए।
वहां पर तीन-चार दिन तक अपने पास रखा और घुमाया-फिराया। उसके बाद आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और राजस्थान में ही महावीर नाम के व्यक्ति के साथ शादी करवा कर भाग आए। होश में आने के बाद वह वापस आना चाही तो महावीर ने उसको जबरदस्ती घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन

महावीर व उसके भाई सीताराम ने जान से मारने की धमकी दी। छोड़ने के लिए दस लाख रुपये मांगने लगे। कहा कि राजमती और जितेंद्र ने उसको दस लाख रुपये में बेचा है। उसके पति ने कोतवाली खलीलाबाद में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जिससे पुलिस की सहायता से वह वापस घर आ सकी। पीड़िता के अनुसार उसके साथ राजमती व जितेंद्र ने काफी गलत काम किया है।
-
पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। एक महिला आरोपी राजमती को पुलिस ने गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूर्ण कर जेल भिजवा दिया है। -अजीत चौहान, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें