फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साहब! पैरवी करने वाला कोई नहीं...जेल से छुड़वा दीजिए

Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बंदियो की समस्या सुनते हुए-स्रोत न्यायालय
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी व चीफ डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने बंदियों की विभिन्न समस्याएं सुनीं। कई बंदियों ने कहा कि साहब पैरवी करने वाला कोई नहीं है, जेल से छुड़ा दीजिए।
विज्ञापन

एडीजे देवेंद्र नाथ गोस्वामी के समक्ष उपस्थित महुली थाना क्षेत्र के रतनपुर धायपोखर के इंद्रेश चौधरी ने कहा कि गांव में रंजिशवश कुछ लोगों से विवाद हो गया था। घर पर पैरवी करने वाला कोई नहीं है। दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रवि, परमजीत तथा घनघटा थानाक्षेत्र के उमाशंकर ने कहा कि उनके पास कोई जमानतदार नहीं है। इसलिए वह जमानत के बाद भी जेल से रिहा नही हो पा रहे हैं। महुली थाना क्षेत्र के सुनील यादव ने कहा कि उनकी जमानत सरकारी अधिवक्ता के प्रयास से मंजूर हो गई है। जेल से रिहा होने के बाद वह जमानतदार दाखिल कर देंगे। धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के विजय साहनी ने कहा कि उनकी जमानत यहां से खारिज हो गई है। हाईकोर्ट में अपील करनी है। इसी प्रकार कई बंदियों ने अपनी समस्याएं बताईं। उनके शीघ्र निराकरण की बात कही गई। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अंजय कुमार श्रीवास्तव, जेल पीएलवी सुनील कुमार व जेल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें