फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साहब! जमानतदार के अभाव में जेल से नहीं हो पा रहा हूं रिहा

Tue, 15 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में मंगलवार को अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने जिला कारागार में बंदियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध छोटू गिरी ने कहा कि उसके खिलाफ पुलिस द्वारा विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के प्रयास से सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। जमानतदार के अभाव में वह जेल से रिहा नहीं हो पा रहा है। उसने रिहाई के बाद जमानत बंधपत्र दाखिल करने की बात कही। एक अन्य बंदी शोभे ने कहा कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा के साथ अन्य मामले विचाराधीन हैं।
अन्य मामलों में एलएडीसीएस के निशुल्क पैरवी से जमानत मिल चुकी है। वह जुर्म स्वीकार कर जेल से छूटना चाहता है। इसी प्रकार मेंहदावल थाना क्षेत्र के राजेश उर्फ छोटू ने कहा कि उसके खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट लगाने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उसने भी जुर्म स्वीकार कर मुकदमा समाप्त कराने की बात कही। इसी प्रकार कई बंदियों ने अपनी समस्या रखीं, जिसके निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आर के वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें