फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्यागपत्र नामंजूर, काम पर लौटे संविदाकर्मी

Tue, 15 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर से संचालित महुली और खोरिया फीडर पर तैनात दस विद्युत संविदा कर्मी सोमवार को उपकेंद्र पहुंचकर सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे दिया था। अवर अभियंता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया था। मंगलवार को संविदा कर्मियों और विभाग के उच्चाधिकारियों की वार्ता के बाद इस्तीफा नामंजूर कर उन्हें काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद कर्मी विद्युत कार्य में जुट गए। खोरिया और महुली फीडर पर तैनात विद्युत संविदा कर्मचारी अजीत कुमार जायसवाल, दिलीप कुमार, प्रेम कुमार, ओमजी यादव, श्याम लाल आदि समेत 10 संविदा कर्मी सोमवार को सब स्टेशन हरिहरपुर पहुंचे। अवर अभियंता सुनील यादव पर कई तरह के आरोप लगाते हुए एसडीओ को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। मंगलवार को हुई वार्ता के बाद कर्मचारियों का सामूहिक त्याग पत्र को नामंजूर करते हुए उन्हें काम पर लौटने का निर्देश मिला। संविदा कर्मी काम पर लौट गए। एसडीओ मुकेश कुमार गुप्त ने बताया कि संविदा कर्मियों से वार्ता हुई है। उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। उन्हें कोई परेशानी होगी तो वह उनसे मिलेंगे। संविदा कर्मी काम पर लौट आए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें