संतकबीरनगर। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति जमीन से संबंधित मामले को लेकर पहुंचा। एसपी सत्यजीत गुप्त ने फरियाद सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया।
गोला बाजार निवासी प्रवीण जायसवाल का कहना था उसकी मां के नाम से पुरानी सब्जी मंडी के पास जमीन खरीदी गई थी। जिस पर कुछ लोग कब्जा कर हथियाने चाहते हैं। बाउंड्रीवाल गिराने की फिराक में हैं। विरोध करने पर मारपीट के लिए उतारू हो जाते है। वे लोग उसकी जमीन पर जबरन मिट्टी गिरवा दिए हैं। कुछ कहने पर धमकी देते हैं। प्रवीण ने जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।