फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वृद्ध महिला की हत्या के मामले में केस, पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा

Sun, 24 Nov 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के मोहद्दीनपुर मोहल्ला में महिला की गला दबाकर हुई थी हत्या
विज्ञापन

- बेटे ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को दी तहरीर
- घटना के सभी पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच

संतकबीरनगर। शहर के मोहद्दीनपुर मोहल्ला में वृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में शनिवार को मृतका के बेटे बेटे ने पुलिस को हत्या का आरोप मढ़ते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घटना के हर पहलुओं का बारीकी से जांच करते हुए केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मोहद्दीनपुर मोहल्ला निवासी रामराजी देवी (80) पत्नी तोखई का शव उनके ही छप्पर में पाया गया। घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। चिकित्सकों ने रामराजी का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। अंतिम संस्कार के बाद रामराजी के बेटे रामचंदर ने हत्या का आरोप लगाकर शनिवार की देर शाम पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि होने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस स्थानीय स्तर पर गोपनीय तरीके से हत्या की घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मोहद्दीनपुर में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में तहरीर मिला है। जिसके आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। घटना के संबंध में पुलिस टीम जांच में जुटी है। मामले में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें