फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए उबाल

Sat, 06 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
‌‌विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत कटौती, दलित उत्पीड़न पर रोक लगाने समेत अन्य मांगो को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने के बाद राज्यपाल के नाम संबोधित नौ सूत्रीय मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रमाशंकर पासवान ने कहा कि देहात में चार से आठ घंटे तक शहर में 10 से 12 घंटे तक विद्युत सप्लाई हो रही है जिससे सिंचाई, कल-कारखाने एवं बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। सपा सरकार के कार्यकाल में दलित उत्पीड़न की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही है। इस पर रोक लगाया जाए। किसानों को शोषण किया जा रहा है। रबी और खरीफ की दोनों फसले बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई हैं। किसानों को बहुत ही क्षति हुई है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, रोजगार सेवक, रसोईया आदि को बहुत ही कम मानदेय मलता है। काम ज्यादा लिया जाता है। मानदेय को तीन गुना बढ़ाया जाए। प्रत्येक दलित परिवार को आवास हेतु दो विस्वा जमीन सरकार द्वारा मुहैया कराया जाए। इसके साथ ही अन्य कई समस्याएं है जिसका निदान जरूरी है। इस अवसर पर जगन्नाथ पासवान, रामकमल मौर्य, नसीम अख्तर, भोलानाथ मौर्य, धर्मेंद्र कुमार, दिनेश पासवान, सत्यनारायण पासवान, मुश्ताक अहमद, जुगुरा मौर्य, सुगानी, अंजली पासवान, हसीना खातून, पूनम देवी, विंदा पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें