फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए विद्युत सब स्टेशन का घेराव

विज्ञापन
संतकबीरनगर के मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
मानदेय के लिए विद्युत सबस्टेशन का घेराव
विज्ञापन

मेंहदावल (संतकबीरनगर)। विद्युत संविदाकर्मियों ने सात माह से मानदेय न मिलने से नाराज होकर बृहस्पतिवार को विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर पंचायत संघ के तहसील अध्यक्ष सुनील कुमार एवं सहमंत्री संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में संविदाकर्मी विद्युत सब स्टेशन का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सात माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। संविदाकर्मी सुधीर कुमार यादव की मृत्यु के बाद भी उसके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया न ही बीमा की धनराशि दी गई। इसके कारण मृतक संविदाकर्मी का परिवार भुखमरी के कगार पर खड़ा है। मई से संविदाकर्मियों के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी रुचि नहीं दिखाई जा रही है। आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी संविदाकर्मियों का शोषण कर रहे हैं। आर्थिक, शारीरिक व मानसिक शोषण के शिकार कर्मचारियों की आवाज न तो शासन सुन रहा है न ही प्रशासन। ऐसे में मजबूरन प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान बृजनंदन यादव, राज नरायण, राममिलन पाठक, दिग्विजय मिश्र, दीनानाथ निषाद, रविंद्र नाथ पांडेय, शिव कुमार, अभिषेक राय, कुसमाकर भारती, सत्यदेव, सुखदेव यादव, योगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें