धनघटा। नाथनगर के छितही के कसैला बाग में आयोजित आजाद कैनवस बॉल सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर की टीम ने गोरखपुर को पचास रन से शिकस्त दी।
दिन-प्रतिदिन मैदान में क्रिकेट प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को काफी रोचक मुकाबले का दिन रहा। लोग अपनी चहेती टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे थे। पहला मैच गोरखपुर और डिहवा धनघटा के बीच खेला गया। गोरखपुर टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में नौ विकेट गंवाकर 96 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में उतरी डिहवा की टीम मात्र 60 रन में सिमट कर 36 रन से हार का स्वाद चखा।
इसी तरह अंतिम मैच सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थनगर की टीम 142 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें खिलाड़ी विजय गेल ने 18 गेंद पर 55 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया।