फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबड्डी में सिद्धार्थनगर चैंपियन, संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर

Wed, 01 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अति​थि।
विज्ञापन
सेमरियावां। नेशनल इंटर काॅलेज मूड़ाडीहाबेग में मंगलवार को माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर सिद्धार्थनगर चैंपियन और संतकबीरनगर दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपद की सीनियर वर्ग बालक, बालिका और सबजूनियर वर्ग बालक, बालिका की कुल 12 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग बालक में सिद्धार्थनगर 47 अंक बनाकर विजेता बना, जबकि बस्ती 21 अंक बनाकर उप विजेता रही। सीनियर वर्ग बालिका में 16 अंक बनाकर संतकबीरनगर विजेता बना, जबकि 13 अंक बनाकर सिद्धार्थनगर उप विजेता रहा। इसी प्रकार सब जूनियर वर्ग बालक में 37 अंक बनाकर संतकबीरनगर विजेता बना जबकि 16 अंक बनाकर सिद्धार्थनगर उप विजेता रहा। सब जूनियर वर्ग बालिका में 19 अंक बनाकर सिद्धार्थनगर विजेता रहा जबकि 18 अंक बनाकर बस्ती उप विजेता रहा। ओवरआल अंकों में सिद्धार्थनगर जनपद 95 अंक हासिल कर चैंपियन बना। जबकि संतकबीरनगर 53 अंक हासिल कर दूसरे और बस्ती 34 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रबंधक शमशेर अहमद ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल बेहद जरूरी है। खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। कबड्डी व्यायाम का सर्वोत्तम साधन है। समापन अवसर पर नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग के प्रबंधक रईस अहमद ने कहा कि खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नही है। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। आयोजक नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग के प्रधानाचार्य मुजीबुल्लाह ने कहा कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सात नवंबर को आजमगढ़ में होगी। खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान उप प्रधानाचार्य बदरे आलम, अरशद जलाल, मो इलियास फैयाज, कुरैशी, खालिद कमाल, निसार अहमद, मंशाउलहक, मो असलम, जुबेर बशीर, मो अब्बास, ओबैदुल्लाह, शमशुद्दीन, जुनेद अख्तर, मोलेंदु पांडेय, सत्यपाल पाल आदि मौजूद रहे।

नेशनल इंटर कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें