फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सिर्फ नोटिस देने तक सीमित हो गई अस्पतालों की जांच

Wed, 01 Nov 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बिना लाइसेंस व चिकित्सक के चल रहे अस्पताल व पैथाेलॉजी सेंटरों की जांच सिर्फ नोटिस देने तक सीमित रह गई है। अब तक एक माह में 38 अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटरों को नोटिस दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इन अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे जांच प्रक्रिया पर सवाल उठने शुरू हो गए है। बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नकेल कसने के लिए डीएम ने तीनों तहसीलों में टीम का गठन किया है। इस टीम में तहसील के एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल है। 10 अक्तूबर को टीम ने बखिरा, मेंहदावल व बघौली में छापा मारा था। इस दौरान 10 अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर बिना पंजीकरण के चलते हुए पाए गए थे। इन सभी संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। उसमें बघौली क्षेत्र के न्यू सत्यम पैथालॉजी, ममता पैथालॉजी, राय क्लीनिक, अभिमन्यु क्लीनिक जबकि बखिरा क्षेत्र के एम गोल्ड हास्पिटल, भारत पैथाेलाॅजी और संजय पैथालॉजी शामिल था। टीम ने इन सेंटरों के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह से पूर्व में भी 28 अस्पताल व पैथाेलॉजी बिना पंजीकरण के मिल चुके है। इनको भी नोटिस जारी हुआ था और इस पर भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी मौर्य ने बताया कि डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया था। पूरी जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

00

जिले में पंजीकृत अस्पताल

हास्पिटल एवं क्लीनिक - 72
पैथालॉजी- 46


बिना पंजीकरण के लिए जो भी अस्पताल मिले हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रकिया चल रही है। जल्द ही इन सभी अस्पतालों पर केस दर्ज कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। -महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें