- 200 महिला किसानों को दिया वरासत की खतौनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धनघटा तहसील सभागार में सोमवार को एक दिन के लिए एसडीएम बनी लेखपाल श्वेता पाल ने 200 महिला किसानों को वरासत की खतौनी वितरित किया।
श्वेता पाल ने कहा कि वरासत में विलंब नहीं होना चाहिए। जब वरासत के लिए लोग आवेदन करें तो उनका काम जल्द से जल्द निपटा कर उनके हाथ में खतौनी थमा दिया जाना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि जमीन संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण समय से किया जाए तो गांवों में विवाद की संभावना कम हो जाएगी। इस मौके पर एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, लेखपाल इम्तियाज अहमद, विकास, गिरजेश यादव आदि मौजूद रहे।