कविता दूसरे स्थान पर तो आकाश रहे तीसरे स्थान पर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद 2022 की इंटरमीडिएट परीक्षा में धमरजा के रहने वाले शुभम सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। कविता ने 89.20 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान तो आकाश ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान हासिल किया।
शनिवार को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शाम चार बजे घोषित हुआ। इसमें कूड़ी लाल रूंगटा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र शुभम सिंह ने 90.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है। इसी तरह से एसआर एनसीकेवी इंटर कॉलेज सिकरी की छात्रा कविता ने 89.20 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान तो आरपी मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली के छात्र आकाश कुमार गौड़ ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया है। इसी तरह से कूड़ी लाल रूंगटा इंटरमीडिएट कॉलेज खलीलाबाद के सूरज यादव ने 87.8 प्रतिशत, एसआर एनसी केवीएम इंटर कॉलेज रमवापुर सरकारी यादव कुलदीप दयाशकर ने 87.4 प्रतिशत, आरपी मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली के चांदनी चौघरी ने 87.4 प्रतिशत, श्रीमति शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज धनघटा की कृति ने 87.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी तरह से आरपी मॉडर्न इंटर कॉलेज महुली के आदर्श कुमार ने 87 प्रतिशत, एचआर इंटर कॉलेज खलीलाबाद की दिव्या दूबे ने 86.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा दिव्या ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की सफलता डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है। विद्यार्थी परीक्षा परिणाम देखकर काफी खुश थे और एक-दूसरे को बधाई दे रहे थे।