फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड में फूल रही सांस, परेशान कर रही एलर्जी

Sun, 12 Jan 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मारीजों की भीड़।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड में शीतलहर से लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड का अहसास हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में दमा, अस्थमा व सांस लेने में दिक्कत के मरीज भी बढ़ गए हैं तो एलर्जी से भी लोग परेशान हैं। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड में थोड़ी सी अनदेखी सेहत पर पड़ रही है। सर्द हवा नाक से होकर अंदर जाने से एलर्जी के मरीज परेशान हो जा रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 100 मरीज यह समस्या लेकर आ रहे हैं। इसके अलावा लोग सर्दी, जुकाम की चपेट में लोग आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में इस तरह के मरीज आ रहे हैं।
इसके साथ ही सांस फूलने वाले कई मरीजों को लेकर तीमारदार पहुंच रहे हैं। मरीजों को खड़ा होने में परेशानी हो रही है। जबकि सर्दी, छींक, आंख से पानी आने की समस्या लेकर भी लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। चेस्ट रोग विशेषज्ञ डाॅॅ. रामशंकर ने बताया कि ओपीडी में सांस फूलने के रोगी अधिक आ रहे हैं। कुछ मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें