फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीएपी की किल्लत, विधायक ने जताई नाराजगी

Tue, 05 Nov 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। वर्तमान समय में गेहूं की बुवाई की तैयारी चल रही है, लेकिन डीएपी की किल्लत बनी हुई है। यह मामला अब विधायक तक पहुंच गया है। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई है। मंगलवार की देर शाम जिला प्रशासन से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन


मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने मंगलवार की देर शाम विधानसभा क्षेत्र के किसानों में डीएपी खाद की किल्लत को लेकर गंभीरता से पहल करते हुए डीएम, एआर कोऑपरेटिव से मोबाइल पर बात की। उन्होंने साधन सहकारी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध कराने की बात कही। कहा कि डीएपी के लिए किसानों को भटकना न पड़े, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें