संतकबीरनगर। पेट्रोल के बढ़ते दाम को लेकर लोगों ने अपनी पसंद ही बदल दी है। अब गाड़ियों की डिजाइन की जगह लोग माइलेज वाली बाइक, इलेक्ट्रिक स्कूटी और स्कूटर खरीद रहे हैं। धनतेरस और दीपावली को लेकर पहले से ही बुकिंग शुरू हो गई है। शुभ मुहूर्त पर वाहनों को लोग घर ले जाएंगे। त्योहारों को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। धनतेरस पर नए वाहन की खरीदारी के लिए लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। शुभ मुहूर्त के इंतजार में लोग हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटी और स्कूटर की मांग भी बढ़ गई है।
शहर के अंदर करीब पांच दुकानें इलेक्ट्रिक स्कूटी की हैं। इनमें कई बुकिंग अब तक हो चुकी है। इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम के प्रबंधक शैंकी ने बताया कि बाजार में करीब 50 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी और स्कूटर बिकने का अनुमान है।
वहीं उनके शोरूम के अलावा कई अन्य शोरूम में भी धनतेरस के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं स्कूटी शोरूम में प्रोपराइटर निक्कू ने बताया कि पहले से 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी मंगाए हैं। 15 की बुकिंग पहले से हो चुकी है। बताया कि पेट्रोल की महंगाई और वातावरण को शुद्ध करने के लिए इस स्कूटी की मांग भविष्य में बढ़ने वाली है।र