फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे हाट बाजार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शहर की दुकानें बंद रहीं। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
बंद रहे हाट बाजार, सड़कों पर पसरा सन्नाटा
विज्ञापन

- डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेेंसी
संतकबीरनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर से लेकर गांव तक हाट बाजार व बैंक बंद रहे। सड़कों व गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आएं। इस बीच डीएम व एसपी ने शहर में भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए शासन ने सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। इसके अनुपालन में रविवार को खलीलाबाद कस्बे की सभी दुकानें बंद रहीं। कुछ मेडिकल की दुकानें खुली रही, जहां दवा खरीदने आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाट बाजार व बैंक बंद रहे, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। इस बीच डीएम रवीश गुप्त व पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह ने भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बगैर मास्क के शहर में न दिखाई दें। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की जाए। कहीं पर भी भीड़ न होने दिया जाए। इस बीच शहर में प्रवेश करने वाले मार्गों पर पुलिस के जवान हर आने-जाने वालों को रोककर पूछताछ करते नजर आए। दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच का अभियान रविवार को भी जारी रहा। खलीलाबाद विकास खंड सहसराव माफी में कोरोना जांच के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हॉटस्पॉट एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम को छोड़कर किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई। रोजमर्रा की जरूरतों का सामान प्रशासन की देखरेख में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें