फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही टूट गया शिव धनुष, क्रोधित हुए परशुराम

विज्ञापन
कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के बाबा कंकडेश्वरनाथ शिव मंदिर में चल रहे गायत्री महायज्ञ में सोमवार को अवध धाम से आईं प्रिया किशोरी ने श्रोताओं के बीच श्रीराम-जानकी विवाहोत्सव का वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता हर्षित हो गए।
विज्ञापन

कथा वाचक प्रिया किशोरी ने कहा कि राजा जनक ने अपनी पुत्री जानकी के विवाह के लिए शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने वाले के साथ करने का निश्चय लिया। धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए देश-विदेश के राजा और लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। अयोध्या के राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण ने जब जनकजी के मुंह से सुना कि यह पृथ्वी वीरों से खाली हो गई है। इस पर लक्ष्मण जी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि धनुष क्या पूरी पृथ्वी को गेंद की तरह उछाल देंगे। इस पर श्रीराम ने उन्हें शांत किया और धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया। प्रत्यंचा चढ़ाते समय धनुष टूट गई। इसकी जानकारी होते ही परशुराम जी पहुंचे, जिनसे लक्ष्मण से संवाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें