बिना काम परिसर में घूम रहे लोगों पर होगी कार्रवाई
- बीडीओ सेमरियावां ने परिसर की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। शनिवार को बीडीओ विजय कुमार पांडेय ने सेमरियां ब्लॉक परिसर में स्थित सीडीपीओ कार्यालय व परिसर में बने सेक्रेटरी कार्यालय व आवास की जांच की। परिसर में बिना काम के घूम रहे लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिसर में बिना काम के घूम रहे लोगों पर अब कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ ने करीब एक बजे ब्लॉक परिसर का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक परिसर व सचिव कार्यालय में बिना काम के टहल रहे लोगों से पूछताछ की। ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई करने का निर्देश सफाई कर्मियों को दिया। बीडीओ ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय में सभी कर्मचारी मौजूद रहे। साफ-सफाई पर विशेष ख्याल करने का निर्देश दिया गया है। ब्लॉक में सचिव आवास और कार्यालय की हालत देखी गई। कुछ लोग ब्लॉक में बिना काम के घूमते मिले जिनको चेतावनी दी गई। बिना काम के परिसर में घूम रहे लोगों पर कार्रवाई होगी।