फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 600 मीटर दौड़ में शशि गाैड़ ने बाजी मारी

विज्ञापन
स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी-स्रोत स्टेडियम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला ओपन स्कूल क्लब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। इसमें लगभग 100 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है। खेल सचिव रमेश प्रसाद ने बताया कि 600 मीटर दौड़ में शशि गौड़ प्रथम, जुबैर अहमद द्वितीय और शिवांस यादव तीसरे पर रहे।
इसके अलावा ऊंची कूद में रितेश प्रथम, विपिन द्वितीय और शिवांस तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह लंबी कूद में अनूप प्रथम, जुबैर द्वितीय और विपिन तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में अवनीश कुमार प्रथम, रितेश कुमार द्वितीय उज्जवल तृतीय स्थान पर रहे। जेवलिन थ्रो में अंकुर यादव प्रथम, नसुरुल्ला द्वितीय और पवन कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में अनाया प्रथम, रोशनी द्वितीय, नेहा तृतीय रही। ऊंची कूद में सृष्टि प्रथम, आंचल गुप्ता द्वितीय और आरुषि तीसरे पर रही।
विज्ञापन

लंबी कूद में रंजना प्रथम, नेहा यादव द्वितीय और रोशनी तीसरे पर रही। जेवलिन थ्रो में संजना प्रथम, नेहा द्वितीय और मानसी तीसरे पर रही।
600 मीटर दौड़ में अनाया द्वितीय और मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष जगत जायसवाल, मनोज यादव, विमलेश ध्रुव, प्रिंस मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। प्रतियोगिता स्थल पर माैजूद लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें जीत के लिए उत्साहित किया।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें