मेंहदावल नगर पंचायत में स्थित शहीद गणेश शंकर यादव पार्क रखरखाव की उपेक्षा के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। पार्क में हरियाली और प्रकाश व्यवस्था न होने से स्थानीय लोग असंतुष्ट हैं। नागरिकों ने प्रशासन से सुधार की मांग की है।
मेंहदावल। नगर पंचायत मेंहदावल में स्थित शहीद गणेश शंकर यादव पार्क उपेक्षा का शिकार बन कर रह गया है। लाखों रुपये की लागत से बने पार्क के विकास के लिए नगर पंचायत प्रशासन विगत कुछ वर्षों में कोई ध्यान नहीं दिया। आज पार्क में फूल-पौधे तथा प्रकाश की बेहतर व्यवस्था में होने के कारण लोगों का मोह इस पार्क से भंग हो रहा है।
विज्ञापन
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा 2 वर्ष पूर्व तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमिला जायसवाल के प्रस्ताव पर मेंहदावल तहसील कार्यालय के सामने उरी की घटना में शहीद जवान गणेश शंकर यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से उनके नाम पर पार्क का निर्माण कराया गया था। पार्क का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा तत्कालीन सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद तथा विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया था।
वर्तमान समय में इस पार्क की स्थिति यह है कि पार्क के अन्दर हरियाली का घोर अभाव है। फूल-पौधे से सुसज्जित नहीं है और न ही पार्क में प्रकाश की व्यवस्था है। पार्क के बाहर बने फुटपाथ पर झाड़ियों की भरमार है, इसके रखरखाव के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं है। ऐसे में शाहिद के नाम पर बना पार्क अंतिम सांस ले रहा है। स्थानीय निवासी शिवम अग्रहरि, चंदन कुमार, अजय गुप्ता, अंगद कुमार, ओम प्रकाश यादव, मनोज यादव, दीपू यादव आदि लोगों का कहना है कि जिस समय यह पार्क बना था। समय कस्बे के अधिकतर लोगों का यहां आना-जाना था।
विज्ञापन
महिला पुरुष बच्चे सभी पार्क में आते थे और इसका लुत्फ उठाते थे। नगर पंचायत क्षेत्र में यही इकलौता पार्क था जहां लोग सुबह शाम की हवा खाने आते थे लेकिन नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पार्क की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इसे और अधिक विकसित करने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क में हरियाली तथा पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस दिशा में ठोस पहल करने की मांग की है।