फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन-दर्शन अनुकरणीय’

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि-संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन-दर्शन अनुकरणीय’
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुई संगोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे गए। वहीं, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. डीएन पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन-दर्शन हमारे लिए अनुकरणीय है।
संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सार्वजनिक जीवन में सत्य, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों की प्रतिष्ठा की। साध्य एवं साधन की पवित्रता उनका मूल मंत्र था। उनकी कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं था। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में उनका योगदान सराहनीय है। सत्य अहिंसा के बल पर उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया जिससे भारत की स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए कार्य किया। डॉ. विजय कृष्ण ओझा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी शिखर पुरुष थे। उन्होंने जीवन मूल्यों की प्रतिष्ठा की। नैतिक बल से ब्रिटिश साम्राज्य से संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई। प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्र ने कहा कि राष्ट्रपिता ने जीवन पर्यंत देश के लिए सत्य निष्ठा से कार्य किया। इस दौरान डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. अनुभव श्रीवास्तव, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. राजकुमार ओझा, डॉ. दिनेश कुमार गुप्त, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. हेमेंद्र शंकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक’
हरिहरपुर। केएस पांडेय पब्लिक एकेडमी हरिहरपुर में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। इस मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। प्रबंधक अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। अहिंसा के दम पर देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले बापू अंग्रेजी हुकूमत के सामने डटे रहे। प्रधानाचार्य स्कंद पांडेय ने कहा कि बापू के बताए गए सत्य,अहिंसा के सिद्धांतों का हमें अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ । इस दौरान रघुनंदन त्रिपाठी, वंश विकास पांडेय, आलोक पांडेय, राम भागवत यादव, रामाज्ञा यादव, मनीष यादव, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
‘आज गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत’
संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उसके बाद एक विचार-गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आज हम सबको गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने देश को आजाद कराने के बाद आज ही के दिन शहादत दी थी।
इस दौरान भुनेश्वर भारती, शांति देवी, अजय सिंह, सुनील कुमार पांडेय, मदन दास, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, सुदामा देवी, फूलचंद यादव, दीपक सिंह, अमित कुमार, विजय कुमार शुक्ल, महेंद्र कन्नौजिया, दिलशाद अफसर, संजय चौरसिया, शेषनाथ मौर्य, दुर्गेश पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो
किसानों के समर्थन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
संतकबीरनगर। दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर उपवास रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाकियू के प्रदेश सचिव राम सिंह चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के अहिंसा व शांतिपूर्ण आंदोलनों से प्रेरणा लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार बल पूर्वक आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष पंडित जर्नादन मिश्र ने कहा कि फसलों के न्यूनतम मूल्य को कानूनी रूप देने तथा समर्थन मूल्य से कम पर खरीद करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग जायज है। इस पर सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर उपवास रखा गया, आगे भी आंदोलन चलता रहेगा। सुभाष चंद्र किसान, राम चंद्र चौधरी, भारतेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार चौधरी, हृदयराम यादव, राम दरश यादव, रमई प्रसाद चौधरी, रमाशंकर यादव, विजय शर्मा, विजय नाथ पाठक, करम हुसेन, विश्वंभर चौधरी, मुन्नू प्रसाद चौधरी, राम सागर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें