फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहरसन, गोपालपुर में खुलेेगा जीजीआईसी

विज्ञापन
गोपालपुर में जीजीआईसी का शिलान्यास करते विधायक-संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
लोहरसन, गोपालपुर में खुलेेगा जीजीआईसी
विज्ञापन

मेंहदावल विधायक ने किया विद्यालयों का शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। क्षेत्र के लोहरसन तथा गोपालपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खुलेगा। इसके लिए शनिवार को मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने दोनों कॉलेजों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

गोपालपुर में शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में जब तक शिक्षा का विकास नहीं होगा। तब तक लोग समाज की मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाएंगे। क्षेत्र की छात्राएं इन विद्यालयों के खुल जाने से इंटर तक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही सड़क, बिजली पानी, शिक्षा, चिकित्सा के लिए कार्य कर रही है। भाजपा जिला महामंत्री विनोद पांडेय तथा ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास कार्यों के प्रति उदासीनता बरती थी। इससे देश व प्रदेश का विकास ठप पड़ गया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है। इस अवसर पर कुमुद राय, अवधेश राय, प्रधान अहमद सुहेल रहमानी, अरविंद यादव, हरीश राय, लालचंद शर्मा, मौलाना वारिस अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें