संवाद न्यूज एजेंसी
सांथा। बेलहरकला थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने व डेढ़ महीने तक अपने घर में रखने के बाद मारपीट कर भगा देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि रवि गौड़ निवासी पिठिया थाना दुधारा ने उनकी लड़की को शादी का झांसा दिया। आरोपी ने शादी का दबाव बनाने पर सहमत होकर युवती का यौन शोषण किया।
इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया और करीब डेढ़ महीने तक साथ रखा। बाद में मारपीट कर भगा दिया। घटना का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
जब पीड़ित परिवार ने आरोपित की मां रेनू, भाई चंदन और बुआ कुसमावती से बात करने का प्रयास किया तो उन सभी ने गाली-गलौज की। इसके साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से इन्कार कर दिया है।