संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बस्ती जनपद निवासी महिला ने आठ अगस्त को थाने में तहरीर देकर मोहिद्दीनपुर निवासी मो. आजम के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने रविवार को वांछित आरोपी मो. आजम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मोहिद्दीनपुर, मदीना जामा मस्जिद के पास को डीघा के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को समस्त विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय रवाना कर दिया गया। जहां से आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के पर क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय ने की।