संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सौरहा गांव में जमीन के विवाद को लेकर महिला ने पड़ोसी पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सौरहा गांव निवासी पुष्पा चौधरी पत्नी जगन्नाथ प्रताप चौधरी ने जानकारी दिया कि उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उनके नाम से गांव की मुख्य सड़क पर आवासीय जमीन है। इसी जमीन को लेकर चवरही गांव निवासी शब्बीर अहमद के परिवार से विवाद चल रहा है। आरोप है कि शब्बीर अहमद का पुत्र नासिर आए दिन जमीन को लेकर विवाद करता है। एसओ बखिरा उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।