फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से सात हजार छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक से सात हजार छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन

- बाघनगर कस्बे के एटीएम से पैसा निकाल कर बाहर निकला था पीड़ित
- बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर बस्ती की ओर भागे निकले
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। दुधारा क्षेत्र के बाघनगर कस्बे में शनिवार की शाम को एटीएम से सात हजार रुपये निकाल कर बाहर आए युवक से रुपये छीन कर बाइक सवार बदमाश बस्ती की ओर भाग गए। बाघनगर पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना से आसपास के लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन

बाघनगर पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूरी पर बीएमसीटी मार्ग किनारे आईसीआईसी बैंक का एटीएम है। शाम को बाघनगर निवासी 40 वर्षीय अब्दुल गनी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल हकीम एटीएम से सात हजार रुपये निकाल कर बाहर आए। बीएमसीटी मार्ग के किनारे पहले से खड़े बाइक सवा दो बदमाशों ने अब्दुल गनी से एटीएम से निकाले गए सात हजार रुपये छीन लिए और बस्ती की ओर भाग निकले। पीड़ित अब्दुल गनी शोर मचाते हुए बाइक सवार बदमाशों के पीछे पैदल दौड़े लेकिन तब तक तेज स्पीड बाइक सवार बदमाश भागने में कामयाब हो गए। वहां मौजूद लोग भी कुछ समझ नहीं पाए। बाद में घटना की जानकारी पर कुछ लोग बाइक से बदमाशों के पीछे लग गए और बस्ती तक गए लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। एटीएम पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें