संतकबीरनगर। जनपद में सोमवार को यूपी 112 के बेडे में 7 नए दो पहिया वाहन शामिल हुए। एसपी संदीप कुमार मीना व एएसपी सुशील कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इसे कानून व्यवस्था को और सुदृढ़, सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय यूपी-112 ने प्रदान किया है।
एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि दोपहिया वाहनों को विशेष रूप से शहरी एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैनात किया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को और कम किया जा सके। थाना कोतवाली खलीलाबाद को 2, बखिरा को एक, मेंहदावल को दो, धर्मसिंहवा को एक, महुली को एक वाहन दिया गया। संवाद