फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण की उपासना से मिलता है धर्मनीति को संबल

Tue, 03 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बघौली चौराहे पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा प्रवक्ता आचार्य कुंडल ने परीक्षित मोक्ष का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना से धर्मनीति को संबल मिलता है।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि जब व्यक्ति धर्म के प्रति सच्चे अनुराग से जुड़ता है, तो वह विपरीत मार्ग की पीड़ा से बचता है। उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि सृष्टि में केवल भगवान ही जीव के मोक्षदाता हैं। इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए। सच्चा सुख वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो निश्छल भाव से परमात्मा का अनुसरण करता है। कथाव्यास ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण नीति और धर्मपालन के शाश्वत प्रेरक हैं।
कलियुग में हरिनाम संकीर्तन और भगवान की कथा का सत्संग ही जीवन को कष्टमुक्त बना सकता है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन में सुचरित्रता और परोपकार की भावना से जीने की प्रेरणा देने वाला आदर्श ग्रंथ बताया। दुर्गेश चंद्र पांडेय, स्नेहलता पांडेय, एएसपी सुशील कुमार सिंह, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान, पौली ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें