फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मरीजों के लिए बना जा रहे सात नए काउंटर, कम समय में होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपीडी में बढ़ती भीड़ के मद्देनजर जिला अस्पताल प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। बढ़ती मरीजों की संख्या और अस्पताल में लग रही कतारों को देखते हुए अब अस्पताल प्रशासन द्वारा सात नए पंजीकरण काउंटर बनाए जा रहे हैं। इनके शुरू होने के बाद मरीजों को ओपीडी की पर्ची बनवाने और पंजीकरण कराने में काफी राहत मिलेगी।
अभी जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की लंबी लाइन लग जाती है। दूर-दराज गांवों से आने वाले लोगों को पर्ची बनवाने के लिए देर तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार भीड़ अधिक होने से मरीजों को परेशानी और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था को और सुगम बनाने का निर्णय लिया है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नए काउंटर बनने के बाद मरीजों का पंजीकरण तेजी से हो सकेगा, जिससे कम समय में लोग चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे। इससे ओपीडी में भीड़ का दबाव भी कम होगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमाशंकर सिंह ने बताया कि लगातार मरीजों और तीमारदारों की ओर से पंजीकरण में हो रही दिक्कतों की शिकायत मिल रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि नए काउंटर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएंगे। इसके बाद मरीजों को देर तक लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और कम समय में पंजीकरण कराकर इलाज का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू की जा रही यह नई व्यवस्था खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी साबित होगी। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को बेहतर अनुभव मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें