फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्वर की दिक्कत, लोकेशन की दुविधा...स्वगणना में नहीं खत्म हो रही परेशानी

विज्ञापन
जनगणना कार्यालय में काम करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ लोहरैया। जनगणना के तहत स्वगणना का पहला चरण शुरू हाे चुका है। यह 21 मई तक चलेगा। लोग अपने मोबाइल से स्वगणना करने में जुट गए हैं, लेकिन इसमें लोगों को दिक्कत का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि स्वगणना पोर्टल पर कभी-कभी सर्वर डाउन हो जा रहा है, जिससे प्रक्रिया पूरी करने में कठिनाई हो रही है। वहीं कुछ लोगों को लोकेशन मैप लोड करने में परेशानी हो रही है। उन्हें सेटेलाइट इमेज में समझने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जिस परिवार के गांव में एक से अधिक मकान हैं, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि किस मकान से अपनी लोकेशन अपलोड करें। यह भी आशंका है कि कहीं किसी एक घर का विवरण दर्ज होने के बाद दूसरा घर रिकॉर्ड से बाहर न हो जाए।
मनिकापार निवासी जिलाजीत यादव स्वगणना को लेकर उत्साहित दिखे। उन्होंने कई बार मोबाइल से पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया, लेकिन गांव में दो मकान होने के कारण वह असमंजस में पड़ गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस विषय में स्पष्ट निर्देश जारी करना चाहिए, ताकि लोगों में भ्रम की स्थिति न रहे।
विज्ञापन

मुंडेरा राय गांव निवासी रघुवीर ने बताया कि स्वगणना की जानकारी होने पर उन्होंने मोबाइल पर संबंधित वेबसाइट खोलकर अपनी जानकारी भरनी शुरू कर दी और प्रक्रिया पूरी कर ली।
जिगिना निवासी धनेश्वर गौड़ ने कहा कि स्वगणना में सर्वर की दिक्कत आई, लेकिन बाद में इसे पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग स्वगणना के लिए प्रेरित हो सकें।
मनिकापार गांव निवासी दिलीप प्रजापति भी स्वगणना में सक्रिय दिखे। उन्होंने अपने आसपास के लोगों को भी मोबाइल के माध्यम से स्वगणना करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तकनीकी समस्याओं का समाधान हो जाए और स्पष्ट निर्देश मिलें तो लोग आसानी से स्वगणना कर सकेंगे।

लैंडमार्क फीड करें, आसानी से मिलेगी घर की लोकेशन
कलक्ट्रेट स्थित जनगणना कार्यालय में कर्मियों ने बताया कि लोगों को यदि घर की लोकेशन अपलोड करने में दिक्कत आ रही है तो उन्हें पहले आसपास का कोई लैंडमार्क फीड करना चाहिए। इसके बाद आसानी से घर की लोकेशन अपलोड हो जाएगी। कर्मियों ने बताया कि घर के मुखिया का नाम सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि इसमें बदलाव नहीं हो सकेगा। इसलिए इसे भरते समय सतर्कता आवश्यक है। पोर्टल के सर्वर में कोई दिक्कत नहीं है।
-
यदि किसी व्यक्ति के पास एक से अधिक घर हैं तो उन्हें चाहिए कि जिस घर में वह रहते हैं, उसकी लोकेशन फीड करें। इस संबंध में किसी को भी भ्रम में पड़ने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

-बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, जनगणना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें