फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंथवारों ने प्रदर्शन कर मांगा हक

Sat, 01 Dec 2018 11:39 PM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
सैंथवारों ने प्रदर्शन कर मांगा हक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले शनिवार को सैंथवार व मल्ल समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। इस दौरान लोगों ने मांग की कि सैंथवार व मल्ल समाज के मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए।  
विज्ञापन


धरने में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सैंथवार-मल्ल समाज के साथ न्याय करते हुए अन्य पिछड़े वर्ग का जाति प्रमाण पत्र राजस्व अभिलेखों में दर्ज सैंथवार नाम से अविलंब जारी करें। उन्होंने कहा कि अभी तक सैंथवार व मल्ल जाति को कुर्मी-मल्ल व कुर्मी-सैंथवार के नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसमें बदलाव करने की जरूरत है। जय प्रकाश सिंह शस्त्रवार ने कहा कि सैंथवार व मल्ल समाज सदैव से ही भाजपा के साथ रहा है। यदि इस मामले में अविलंब समाधान नहीं हुआ तो सैंथवार व मल्ल समाज लोकसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाने को मजबूर होगा। अध्यक्षता कर रहे कमला सिंह सैंथवार ने कहा कि सैंथवार व मल्ल जाति को मूल नाम से जाति प्रमाण जारी किया जाए। धरने को ग्राम प्रधान राजीव सिंह, गंगा सिंह, राजन सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें