संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 54 केंद्राें पर सकुशल संपन्न हुई। इस दौरान परीक्षा में कही से कोई शिकायत नहीं आई। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र पर जमा करा लिया गया। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। सुबह की पाली की परीक्षा सात बजे से नौ बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11 बजे से एक बजे तक और तीसरे पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक हुई। सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसी क्रम में प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद तीन पालियों में परीक्षा संपन्न हुई।
केंद्राध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में कुल 18 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में 30 और तृतीय पाली में कुल 10 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा व्यवस्था में डॉ. अमरनाथ पांडेय, रितेश त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार, मनीष सिंह, उमेश कुमार सिंह, सीमा पांडेय, पूनम उपाध्याय, ममता शुक्ला, माया, शाहिदा खातून, बबिता चौरसिया, विशाल सिंह, अजीत कुमार यादव, अजय कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद