फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां से हुजुरा सुहावा मार्ग बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Nov 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हुजुरा-सुहावां मार्ग का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल।। सेमरियावा विकास खंड के गांव हुजुरा सुहावां सहित दर्जनों गांवों को सेमरियावां से टेमा मार्ग से हुजुरा सुहावा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग दशकों से बदहाली का दंश झेल रहा है। जिससे परेशान ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर प्रशासन से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण दूधनाथ यादव, राम चन्द्र, मुहम्मद रऊफ, मुजीबल्लाह, अलीमुल्लाह, राहुल चौधरी, राम सागर चौधरी, इन्द्रजीत, मुहम्मद यूसुफ, आदि ने कहा कि लगभग 13 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा लगाया गया था, जो कि अब पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस सड़क से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग आते-जाते हैं। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन लोग चोटहिल होते रहते हैं। इस सड़क को लेकर जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क को पिच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें