फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वगणना : पहले दिन आई तकनीकी दिक्कत, लोकेशन फीड करने के लिए लोग रहे परेशान

विज्ञापन
रुबी अग्रहरि
विज्ञापन
संतकबीरनगर/ लोहरैया। जनगणना के तहत बृहस्पतिवार से स्वगणना शुरू हो गई। यह 21 मई तक चलेगी। नागरिक पोर्टल के जरिये स्वगणना कर सकेंगे, लेकिन इसमें पहले दिन कई दिक्कतें सामने आईं। स्वगणना की प्रक्रिया में लोगों को घर की लोकेशन फीड करने में दिक्कत आ रही है। सेटेलाइट की तस्वीर में लोगों को समझ में नहीं आ रहा कि इसे कैसे फीड करें।
विज्ञापन

स्वगणना के पहले ही दिन लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोग पोर्टल पर “स्टेप वन” में ही लोकेशन भरने की दिक्कत से परेशान रहे, जिसके कारण वे आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके और स्वगणना अधूरी रह गई।
सेमरी निवासी अनूप पांडेय ने बताया कि वह उत्साह के साथ अपने मोबाइल से स्वगणना पोर्टल पर पहुंचे। लॉगिन करने के बाद जैसे ही लोकेशन वाले विकल्प पर पहुंचे, वहां से आगे की प्रक्रिया नहीं खुल सकी। काफी प्रयास के बावजूद पोर्टल आगे नहीं बढ़ा।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिगिना निवासी लोकेश शुक्ला, सेमरी निवासी पल्लवी पांडेय, बभनौली निवासी रूबी अग्रहरी तथा धमचिया निवासी रंजू यादव को भी यही समस्या झेलनी पड़ी। लोगों का कहना है कि पोर्टल बार-बार लोकेशन स्वीकार नहीं कर रहा था, जिससे पूरी प्रक्रिया बाधित हो गई।
समस्या के समाधान के लिए जब लोगों ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया तो वहां से भी संतोषजनक जानकारी नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों ने तकनीकी सहायता देने में असमर्थता जताते हुए लोगों को डीएम कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी। लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी जनगणना योजना, जिसकी शुरुआत स्वगणना से हुई है, उसके लिए कंट्रोल रूम में तकनीकी जानकारी वाले कर्मचारी रहने चाहिए, नहीं तो आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि स्वगणना पोर्टल की तकनीकी खामियों को तत्काल दूर किया जाए।


स्वगणना से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी की जाएगी, जिससे कि लोगों को सहूलियत मिल सके।
-बद्री प्रसाद श्रीवास्तव, जनगणना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें