संतकबीरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित स्व-गणना कार्यशाला में उच्च शिक्षा विभाग, बैंक, फूड सेफ्टी विभाग, जिला आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्व-जनगणना का कार्य पूर्ण किया।
एडीएम ने बताया कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना का कार्य 21 मई तक होना है। उन्हाेंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि अपने साथ-साथ अन्य लोगों का भी स्व-गणना कार्य में सहयोग करते हुए स्व-गणना पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि कोई भी आधिकारी, कर्मचारी अथवा संविदाकर्मी स्व-जनगणना से छूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक जितने लोग स्व-गणना अवधि में स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर लेंगे, आगामी प्रक्रिया में उतनी ही आसानी होगी। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से संबंधित पोर्टल से संबंधित बारकोड समस्त गांवों व ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दिया गया है।
इस अवसर पर लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ आदि उपस्थित रहे।