अपर आयुक्त ने सबसे पहले खलीलाबाद तहसील का निरीक्षण किया। एसडीएम, तहसीलदार,अपर तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट के लंबित मुकदमों की संख्या करीब 400 होने का कारण पूछा। इसमें बताया गया कि हड़ताल अधिक होने की वजह से मामले लंबित है।
पुराने मामले चिह्नित करके उसे समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिए। खलीलाबाद ब्लॉक में पहुंच कर मनरेगा का हाल जाना। प्रशासनिक मद में अधिक खर्च देख कर भड़क गए और मानदेय मद के अलावा प्रशासनिक मद में अधिक खर्च न करने की चेतावनी दी।
इंदिरा आवास 2014-15 के अपूूर्ण मिले। जबकि 2012-14 और 13-14 का डिटेल रिकार्ड उन्हें देखने को नहीं मिला। समग्र गांव राउतपार में 25 लोहिया आवास का लक्ष्य है,जिसके सापेक्ष 16 पात्रों का ही चयन हो पाया है। जबकि शेष आवास के लिए पात्रों का चयन न होने और एक भी पात्र को अभी तक पैसा नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। आगे बताया कि मार्च तक ही आवास बन कर पूर्ण हो जाने है।
आजीविका मिशन योजना में 25 लाभार्थियों में से 22 को रिवाल्गिं फंड दिया गया है और उसमें भी सिर्फ दस को ऋण दिया गया है।
बीज वितरण का लक्ष्य भी पूरा नहीं है। नगर पालिका खलीलाबाद में जन्म - मृत्यु रजिस्टर में तिथि का अंकन नहीं होने से गड़बड़ी की आशंका जाहिर की। आगे से तिथि का अंकन कराने का ईओ को निर्देश दिया। ईओ ने 18 निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी दी।
उसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया में बन रहे शवदाह गृह का निरीक्षण किया। डूडा के कार्य में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसका स्थलीय सत्यापन शुक्रवार को किए जाने की बात बताई।
इस दौरान एसडीएम सतीशमणि त्रिपाठी, तहसीलदार अरविंद सिंह, अपर तहसीलदार,नायब तहसीलदार, ईओ उमाकांत मिश्र, बबलू उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।