शाखा के प्रभारी प्रबंधक सौरभ ने बताया कि बैंक के पीछे लगी खिड़की के बगल दीवार में नकब लगा कर चोर अंदर घुसे। अंदर रखे तीन मानीटर, एक लैपटाप, एक प्रिंटर उठा ले गए।
इससे दिनभर बैंक का काम काज बाधित रहा। उन्होंने बताया कि चोर तिजोरी तक नही पहुंच सके थे। जिससे उनके हाथ कैश नही लगा।
आगे बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आई थी और जांच पड़ताल करके चली गई है। बैंक में हुई चोरी की घटना से गांव के लोग भी दहशत में है।
गांव वालो का कहना है कि बैंक से मात्र एक किलो मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है और पुलिस रोड पर हमेशा गस्त किया करती है।
इसके बाद भी पुलिस का भय चोरो में नही रहा और राम जानकी मार्ग के बगल स्थित बैंक की शाखा में नकब लगाकर घुस गए। पुलिस की सक्रियता पर सवाल है।
प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि चोरी की घटना की खबर पर वह खुद मौके पर गए थे और जांच पड़ताल भी किए।
अभी तक इस मामले में तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।