फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गायन में सेजल, लोक नृत्य में वेदिका अव्वल

Wed, 21 Jan 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकास भवन के डीपीआरसी हाल में संस्कृति उत्सव की जनपदीय प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को विकास भवन में संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद स्तर की प्रतियोगिता हुई। इसमें गायन, वादन, नृत्य, ललित कला व कविता पाठ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम में गायन एकल में सेजल प्रथम, प्रिया शर्मा द्वितीय, स्नेहा पांडेय तृतीय रहीं। लोक नृत्य एकल में वेदिका तिवारी प्रथम, वर्तिका सिंह द्वितीय, प्रिया सिंह तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा नामित बीनू सिंह, संगीत शिक्षिका सुमिता सिंह आदि शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि जनपद स्तरीय के आयोजन के उपरांत मंडल के तीनों जनपदों के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता 22 जनवरी 2026 को राजकीय कन्या इंटर कालेज बस्ती में सम्पन्न होगी। मंडल स्तर के विजेताओं को 24 से 26 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें