फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौधरोपण कार्यक्रम में अव्यवस्था देख भड़के विधायक, बीडीओ से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक और सीडीओ ने संयुक्त रूप से रोपे हरिशंकरी पौधे
विज्ञापन

- टूटी बाल्टी से पानी डालने पहुंचा कर्मी तो नाराज हुए विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित हरिशंकरी पौधरोपण अभियान खामियों का शिकार बन गया। अव्यवस्था देख मुख्य अतिथि विधायक गणेश चौहान भड़क गए और बीडीओ से नाराजगी व्यक्त किया। विधायक, सीडीओ, ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने संयुक्त रूप से पौधा लगाकर पर्यावरण सरंक्षण करने का संदेश दिया। इस दौरान ब्लॉक कर्मियों के अलावा प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
पूरे प्रदेश में बुधवार को सभी ग्राम पंचायतों के अलावा सरकारी कार्यालय पर पीपल, बरगद और पाकड़ के पेड़ के रूप में हरिशंकरी पौधा लगाने का महा अभियान चला। अभियान की सफलता के लिए विधायक गणेश चन्द्र चौहान, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी पहुंचे। हरिशंकरी पौधों को संयुक्त रूप से लगाया। जब रोपे गए पौधे पर पानी देने के लिए ब्लॉक कर्मी टूटी बाल्टी लेकर पहुंचे तो विधायक भड़क गए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी कार्यक्रम के लिए जुगाड़ व्यवस्था ठीक नहीं है। इस तरह की अव्यवस्था होना बड़ी लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि हरिशंकरी पौधा सबसे अधिक ऑक्सीजन देता है। इससे पर्यावरण शुद्व होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक मनुष्य का यह दायित्व है कि वह अपने जीवन काल में एक पौधा अवश्य लगाएं। इस मौके पर प्रमुख राम वृक्ष यादव, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, बीडीओ रूप नरायन भारती, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, एडीओ पंचायत मैनुद्दीन सिद्दीकी, एपीओ मेराजुल हक, जुग्गीलाल शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें