एक दुकान के अभिलेख अधूरे मिलने पर नोटिस
संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में शनिवार को हैसर बाजार क्षेत्र स्थित बीज की दुकानों पर औचक छापा मारा। इस दौरान दस दुकानों से 19 नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। शक्ति बीज भंडार के अभिलेख अधूरे और साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करने पर संचालक को नोटिस दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट में नमूने अमानक पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों का निरीक्षण किया गया, उनमें कसौधन कृषि सेवा केंद्र बंडा बाजार, विशाल खाद भंडार बंडा बाजार, किसान बीज भंडार सोनाड़ी, यादव बीज भंडार हैंसर, मोनू बीज भंडार हैसर, दयाराम कृषि बीज भंडार हैंसर, शक्ति बीज भंडार हैंसर, एग्री जंक्शन सोनडी हैंसर, राजकीय बीज भंडार नाथनगर, राजकीय बीज भंडार हैंसर बाजार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नमूनों में धान के 15, मक्के के दो और सूडान घास चरी के बीज के दो नमूने शामिल हैं। वहीं, बीज के साथ कीटनाशक दवा के भी तीन नमूने लिए गए।