संतकबीरनगर। खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस विभाग की अपनी पुलिस चौकी स्थापित होगी। यूपीसीडा ने इस मामले में एसपी से रिपोर्ट मांगी है। यहां पर पुलिस चौकी स्थापित है।
लेकिन अभी तक यह एक खंडहर हो चुके फैक्टरी के परिसर में संचालित होती थी। इस पुलिस चौकी के बन जाने से पुलिस कर्मियों के साथ ही व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
औद्योगिक क्षेत्र में करीब 130 से अधिक छोटी बढ़ी फैक्टरियां स्थापित हैं। जिसकी सुरक्षा के लिए एक बंद पढ़ी जर्जर फैक्टरी में पुलिस चौकी को स्थापित किया गया है। बारिश के दिनों में पुलिस चौकी की छत से पानी भी टपकता है। जिससे पुलिस कर्मी परेशान रहते है।
इधर उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद पाठक ने जुलाई 2024 में क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा गोरखपुर को पत्र लिखकर पुलिस चौकी के लिए निर्माण कराए जाने की मांग की थी।
ताकि औद्योगिक क्षेत्र को सुरक्षा मिल सके। उसके बाद वह फिर एक अप्रैल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा कानपुर से मिले और पुलिस चौकी निर्माण के आदेश जारी करने की मांग की।
उनके मांग पत्र पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिस चौकी निर्माण की डिजाइन मैप उपलब्ध कराने को कहा है ताकि निर्माण की कार्रवाई के लिए मुख्यालय से स्वीकृति ली जा सके।