फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियमितता पर हटाए गए साधन सहकारी समिति के सचिव

Thu, 22 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। खाद वितरण में अनियमितता के आरोप में विकास खंड पौली की साधन सहकारी समिति अजाव के सचिव को हटा दिया गया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने उनके स्थान पर दूसरे सचिव को प्रभार देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अजाव गांव के मधुसूदन यादव ने 30 दिसंबर 2025 को शिकायती पत्र देकर साधन सहकारी समिति के सचिव मोतीलाल यादव पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता पौली और धनघटा तहसील के प्रभारी अपर जिला सहकारी अधिकारी से जांच कराई गई। दोनों अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में सचिव मोतीलाल यादव दोषी पाए गए। उसके आधार पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने सचिव को उनके पद से हटाने का निर्देश दिया। उनकी जगह दूसरे को प्रभारी नियुक्त करने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें