फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने धरना दिया

Thu, 04 Aug 2016 11:05 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिक्षक समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीआईओएस और जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षक हितों का ध्यान नहीं रख रही है। पुरानी पेंशन योजना को समाप्त कर कर्मचारियों के पेट में छुरा घोंपा है। जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वित्तविहीन शिक्षकों के साथ मानदेय के नाम पर मजाक किया जा रहा है। संगठन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाकर ही चैन से बैठेगा। उमरिया बाजार, मगहर, पीबी बालिका कॉलेज, हरिहरपुर मुखलिसपुर आदि विद्यालयों में प्रोन्नति वेतनमान के प्रकरण लंबित पड़े हैं।

मगहर में तदर्थ शिक्षक महेन्द्र यादव का विनियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, कक्ष निरीक्षक के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सामूहिक जीवन बीमा देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।  
विज्ञापन


धरने का संचालन जिलामंत्री गिरजानंद यादव व अध्यक्षता जिला संयोजक नसीम अहमद खान ने किया। धरने को गोपाल जी सिंह, रामनरायन पांडेय, संत मोहन त्रिपाठी, यूनुश अख्तर खान, राम कुबेर मौर्य, राहुल कुमार, महेन्द्र यादव, जगदीश यादव, जेपी सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर हीरालाल त्रिपाठी, मुनीर आलम खान, संतोष सिंह, संजय श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद, दीप्तीमान, सुमन त्रिपाठी, ऋचा श्रीवास्तव, सुमिता श्रीवास्तव, सगुफ्ता खान, कमर आलम, खालिद कमाल, यूनुस अख्तर, मोहिबुल्लाह, बृजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार चौरसिया, अतीकउल्लाह खान, सुरेश कुमार विंद, गौरव यादव, अजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें