हैंडबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम खलीलाबाद में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर हैंडबाॅल बालिका प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच में संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर को हराकर माध्यमिक विद्यालय उतरावल की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरावल और आदर्श टर काॅलेज के बीच खेला गया। 8-6 से पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरावल की टीम ने मैच जीत लिया। विजेता टीम की अमृता और आंचल ने 3-3 गोल किए। दूसरा मैच संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर और सीबी मिश्र इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। 10-05 से संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर ने जीत हासिल कर ली। विजेता टीम की रागिनी ने 4 और लक्ष्मी ने 2 गोल किए।
तीसरा मैच एके लक्ष्य एकेडमी और एचआर इंटर कॉलेज के बीच हुआ। 09-06 से एके लक्ष्य एकेडमी ने मैच जीत लिया। चौथा मैच अनिल पब्लिक स्कूल बनाम संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर के बीच खेला गया। 08-15 से संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर विजेता बना। प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरावल और संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर के बीच हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरावल ने 12-11 से जीत हासिल कर ली।
दूसरा सेमी फाइनल मैच एके लक्ष्य एकेडमी और स्पोर्ट्स स्टेडियम जूनियर के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम जूनियर 10-15 से विजेता बना। फाइनल मैच संतकबीरनगर स्टेडियम जूनियर बनाम पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरावल के बीच खेला गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उतरावल ने 11-10 से मैच लिया। विजेता टीम की प्रिया ने 06 और दीक्षा ने 4 गोल किए। उद्घाटन डीपीआरओ मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।