फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते माध्यमिक ​​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले माध्यमिक शिक्षकाें ने मांगों को लेकर सोमवार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। डीआईओएस की अनुपस्थिति में प्रभारी डीआईओएस हरिनंदन यादव को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश राम व संचालन जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री डाॅ. राकेश सिंह ने कहा कि डीआईओएस अपनी कार्यशैली में बदलाव करें अन्यथा उनका घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश राम ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौर व्यास के प्रबंधक पर प्रधानाचार्य व शिक्षकों को धमकी देने का आरोप लगाया। प्रधानाचार्य, शिक्षक और क्षेत्र के अनेक लोगों ने शिकायत की, परंतु शिकायती पत्रों पर कोई ध्यान आज तक नहीं दिया गया।
प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आए शिक्षकों के एनपीएस खाते की धनराशि अभी तक उनके जीपीएफ खातों में ट्रांसफर नहीं किया गया है। विषय विशेषज्ञ को प्राप्त ओपीएस के लाभ पर त्वरित कार्रवाई कार्यालय द्वारा करते हुए जीपीएफ खाता खुलवाया जाए। लंबित पदोन्नति प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अफजल खान ने कहा कि बोर्ड परीक्षा 2026 के संचालन का पारिश्रमिक अभी तक लंबित है। कार्यालय की लापरवाही के कारण कई शिक्षकों का चयन वेतनमान का एरियर वर्षों से लंबित है। बेनी माधव इंटर कॉलेज बखिरा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर कार्यरत दिनेश चंद्र पांडेय की पदोन्नति कनिष्ठ लिपिक पद पर किए जाने संबंधित पत्रावली कार्यालय में लंबित है।
इस दौरान भूपेंद्र सिंह, राघवेंद्र द्विवेदी, अवध राज, शैलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, विवेकानंद यादव, कलीमुल्लाह, अब्दुल हक़, जय प्रकाश, संदीप कुमार, विंध्याचल सिंह, सूर्यकांत त्रिपाठी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें