फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहा हाइवे, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
मगहर दुर्गा मंदिर के पास लगा ट्रको का जाम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दूसरे दिन भी बंद रहा हाइवे, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन

- मगहर के दुर्गा मंदिर के पास रोके गए हैं भारी वाहन
- सोमवार की रात आठ बजे तक बंद रहेगा हाइवे
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सावन माह में बस्ती जिले के भदेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को देखते हुए लखनऊ-गोरखपुर मार्ग रविवार को भी पूरी तरह से बंद रहा। जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से लोग ट्रेन का सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन

कावंड़ यात्रा और कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 26 जुलाई की रात 12 बजे से गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया है। मगहर के दुर्गा मंदिर के पास बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया गया। हालांकि छोटे वाहनों को जाने दिया पर खलीलाबाद आने के बाद उन्हें भी मेंहदावल की तरफ मोड़ दिया गया। बड़े वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर से वापस घघसरा रोड होते हुए मेंहदावल, सिद्घार्थनगर के रास्ते लखनऊ भेजा रहा है। दो दिनों से मार्ग बंद होने से सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। मगहर के दुर्गा मंदिर के पास प्राइवेट बस से लखनऊ जा रहे रामसुमेर, जय प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश पांडेय आदि ने बताया कि बस को बखिरा, सिद्घार्थनगर, गोंडा होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। जिसमें काफी समय लगेगा। इसी तरह से कांटे के पास भी वाहन रोके गए है। बस्ती जिले में जाने वाले वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस लगातार सड़क गश्त कर रही है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि हाइवे पूरी तरह से बंद है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें